Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

मेरठ में युवक को सांप ने एक-दो बार नहीं पूरे 10 बार डसा, सुबह कमरे का मंजर देख चौंक गए परिजन

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित नामक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। 25 साल के अमित को सांप ने एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 10 बार डसा है। उसके शरीर पर सांप के डसने के 10 जगह निशान मिले हैं। इतना ही नहीं रातभर अमित को डसने के बाद भी सांप उसके पास से हटा नहीं, बल्कि लाश के नीचे दबकर बैठा रहा।

जब सुबह घरवालों ने जब लाश को हिलाया तो नीचे सांप मिला। बाद में सपेरे को बुलवाकर सांप पकड़वाया। इसके बाद घरवाले अमित को डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

आपको बता दें अमित उर्फ मिक्की बहसूमा का रहने वाला था। वो चार भाई, बहनों में दूसरे नंबर का था। विवाहित मिक्की के 3 बच्चे भी हैं। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांववालों ने बताया कि अमित मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी मजदूरी करके रात 10 बजे घर लौटा था। घर लौटने के बाद खाना खाकर सो गया। 

जहां सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब घरवाले उसे कमरे में जगाने पहुंचे तो देखा उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी वो उठा नहीं। घरवालों ने उसे हिलाया तो शरीर के नीचे सांप बैठा मिला। इतना ही नहीं उसके शरीर पर 10 जगह सांप काटने के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने शोर मचा दिया।

जिसके बाद मौके पर पड़ोसी पहुंचे। इसके बाद महमूदपुर सिखेड़ा से सपेरे को बुलवाया गया। जो सांप पकड़कर ले गया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घरवाले पहले अमित को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।