Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

अयोध्या के कारीगर ने बनाई अनोखी घड़ी, एक ही सुई से बताती है सात देशों का समय

Uttar Pradesh: कहने को उत्तर प्रदेश में अयोध्या के अनिल कुमार हाई स्कूल ड्रॉप आउट हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के 25 साल ऐसा नायाब सामान बनाने में गुजारा है, जिसे दुनिया ने शायद ही देखा हो। वे सड़कों पर सब्जियां भी बेचते हैं और अनोखी विश्व घड़ी भी बनाते हैं।

हाथ से बनाई अनिल की घड़ी सिर्फ एक सुई के जरिये सात देशों का वक्त बताती है। ये डिजाइन उनके नाम पर पेटेंट है। इसे बनाने में सिर्फ पांच हजार रुपये लगे। उन्होंने सबसे पहले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय एक घड़ी उपहार के रूप में दे दी थी। अब राम मंदिर ट्रस्ट ने राम दरबार के लिए एक और घड़ी बनाकर देने का अनुरोध किया है।

 विश्व घड़ी निर्माता अनिल कुमार साहू ने बताया, "ये घड़ी राम मंदिर में इसलिए हम लगा रहे हैं कि दुनिया में सबसे अलग घड़ी है। अभी तक पूरी दुनिया में ऐसी कोई घड़ी नहीं बनी है, जो एक ही घड़ी में सात देशों का समय बताए और सबसे बड़ी विशेषता इसमें एक ये है कि इसमें सुई एक है और वही एक सुई मिनट भी बताती है और घंटा भी बताती है। और दूसरी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यही एक सुई साथ में सात-आठ देशों का समय और बताती है। फिलहाल हम इसको सात देश का समय बताने वाली घड़ी बनाकर लाए हैं, आने वाले दिनों में हम इसे नौ देश का, 11 देश का यानी कि पूरी दुनिया की घड़ी बना सकते हैं, इसी डिजाइन से। ये डिजाइन मेरा है, इसको मैंने 25 साल की कड़ी मेहनत से बनाया है।"