Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में महिला पर बाघ ने हमला किया, गांव में दहशत

उत्तराखंड के तराई ईस्ट फॉरेस्ट डिवीजन में बाघ ने बुधवार सुबह 52 साल की महिला पर हमला कर उन्हें मार डाला। वन अधिकारी ने बताया कि शुभवती सुबह करीब साढ़े छह बजे सरपुरा गांव के पास जंगल में गई थीं, तभी उन पर बाघ ने हमला कर दिया।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये गांव उधमसिंह नगर जिले में खटीमा के पास है।