Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पहाड़ो में हल्की बारिश-बर्फबारी और मैदान में कोहरे का अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी जिलों में जहां हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के साथ-साथ देहरादून और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है।

3 फरवरी को मौसम की गतिविधियों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसमें 4 फरवरी के बाद बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान अगले दो दिनों में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन 4 फरवरी के बाद इसमें 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।