Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड की तीन नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का एलान किया था।

हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सकें, उनका समर्थन किया जाएगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर में परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।