Breaking News

SIR के विरोध में बंगाल में बंपर वोटिंग: सीएम ममता बनर्जी     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी प्रतिबंध या टोल के खुला रखा जाना चाहिए: जर्मन सरकार     |   यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया     |   IRS अधिकारी की बेटी हत्याकांड: पोस्टमार्टम से गला घोंटने की पुष्टि, रेप की जांच जारी     |   झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एनुअल सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2026 का घोषित किया     |  

सीएम धामी ने अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- गांव विकसित होगा तो समाज विकसित होगा

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में चुने गए ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने सर्वप्रथम ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

धामी ने नए अधिकारियों से कहा, "मुझे भरोसा है कि आप, युवा, सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ गांवों, अपनी पंचायतों को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।" हमें सबसे पहले गांव विकसित करना होगा। गांव विकसित होगा तो समाज विकसित होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि 12:30 बजे सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी बैठक करेंगे। 1:55 बजे त्यागी रोड से बन्नू स्कूल मैदान तक सीएम धामी रोड शो करेंगे। नारी शक्ति महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। बन्नू स्कूल मैदान में नारी शक्ति महोत्सव 2024 का आयोजन होगा।