Breaking News

अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |  

यूसीसी पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता की अनुमति देती है, इसमें किसी को निशाना नहीं बनाया गया: सीएम धामी

Uttarakhand: उत्तराखंड सोमवार को समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) हर किसी को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता की आजादी देता है। इसके साथ ही सत्तारूढ़ बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले की गई एक बड़ी प्रतिबद्धता को पूरा किया। सीएम धामी ने स्पष्ट किया, "इसमें सभी के लिए समान कानून का प्रावधान है।" 

उन्होंने कहा, "किसी को निशाना बनाने जैसा कुछ नहीं है, इसे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा और सभी का भ्रम दूर किया जाएगा।" मार्च 2022 में जैसे ही धामी ने दोबारा सरकार बनाई, उनकी अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में इसका मसौदा तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 27 मई, 2022 को सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था।