Breaking News

पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |   ‘बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट’, कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा     |  

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र जिले में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि एक  कैम्पर बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया है।इस हादसे में 5 लोगो की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसा  धारचूला क्षेत्र के पांगला में हुआ है।

 जानकारी के मुताबिक वाहन  गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिरने के बाद काली नदी में समा गया।वाहन में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं।सभी लोगो की मौत की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल मौत के आंकड़ों को लेकर कोई जानकारी स्पस्ट नहीं हो पा रही है आपदा विभाग पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की लापता होने की सूचना है वहीं विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस एसडीआरएफ की टीम है घटनास्थल के लिए रेस्क्यू अभियान हेतु रवाना हो गई हैं।