Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

ऋषिकेश में गुरुग्राम से आया सैलानी गंगा में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

Rishikesh: उत्तराखंड के ऋषिकेश में दयानंद घाट पर हरियाणा के गुरुग्राम का एक सैलानी रविवार को गंगा नदी में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया लेकिन आदमी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

लोगों ने बताया कि घटना थाना मुनि की रेती के शीशम झाड़ी में बने स्वामी दयानंद घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि लापता आदमी अपने चार साथियों के साथ नदी पर गया था। पुलिस ने बताया कि लापता की पहचान 47 साल के श्रीनिवासन गोपालन वरदानराजन के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। 

बचावकर्मी अब स्वामी दयानंद गंगा घाट से वीरभद्र बैराज के बीच सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।