Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

देहरादून त्रासदी में पर्यटन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित, व्यापारियों की सरकार से मदद की अपील

Uttarakhand: उत्तराखंड में देहरादून जिले के सहस्त्रधारा में बादल फटने से आई त्रासदी ने पर्यटन से जुड़े व्यापारियों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा ने व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया है। हालात ये हैं कि लोगों के घर तो बर्बाद हुए ही हैं साथ ही व्यवसाय भी बहुत हद तक प्रभावित हुए हैं जिससे आजीविका का संकट गहरा गया है।

जिन जगहों पर होटल और दुकानें हुआ करती थीं वो इस प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और अब व्यापारी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, ताकि वे फिर से अपनी आजीविका का साधन जुटा सकें। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है हालांकि वे फिर से अपने व्यवसाय को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि ये सरकारी सहयोग के बिना संभव नहीं है।

देहरादून के सहस्त्रधारा में सोमवार को भारी बारिश और बादल फटने से सड़कें, पुल और इमारतें बह गईं। इस प्राकृतिक आपदा में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग जल प्रलय में फंस गए थे। उत्तराखंड के जिन इलाकों में प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ उनमें सहस्त्रधारा, प्रेमनगर, मसूरी, नरेंद्र नगर, पौडी, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं।