Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |   'इजरायल से सीधे बातचीत कर सीजफायर समझौता करना चाहते', बोले लेबनान के विदेश मंत्री     |   UP: PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन-सेवा का मॉडल- CM योगी     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |  

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी की ये बड़ी घोषणा

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि अब 10,000 रुपए से बढ़ाकर 21,000 रुपए कर दी गई है। 

इस अवसर पर, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून के राजभवन में आयोजित समारोह में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक शिक्षा के 6, और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल हैं।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा शिक्षा विभाग द्वारा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। अब शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।