Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

केदार घाटी में फिर बदला मौसम का मिजाज

केदार घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में बारिश होने से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है और क्षेत्र के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने लगी है।

केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने तथा तापमान में भारी गिरावट आने से भेड़ पालकों ने निचले इलाकों को ओर रूख कर दिया है। क्षेत्र में बेमौसमी बारिश होने से काश्तकारों की दिनचर्या खासी प्रभावित होने लगी है।

आने वाले दिनों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।