Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव की सर गर्मियां हुई तेज

केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव की सर गर्मियां तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस के लिए केदारनाथ विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। बद्रीनाथ व मैंगलोर सीटों पर हुए उप चुनाव में सत्ताधारी भाजपा सरकार को  हार का सामना करने से भाजपा ने पांच कैविनेट मंत्रियों को केदारनाथ विधानसभा सीट के पांचो मण्डलों की जिम्मेदारी सौप दी है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल व दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत ने जनता के मध्य जाकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है जबकि भाजपा के कुलदीप रावत ने भी विगत दिनों केदार घाटी के नारायण कोटी में विशाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर उप चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत भी लगातार जनता के मध्य उपस्थित होकर अपने पक्ष में रूझान तैयार करने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।