Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

सदन में पेश हुआ पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. गुरुवार को दूसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पेश किया गया. इसके साथ ही सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की गई. साल 22-23 के लिए राज्य के वित्त प्रबंधन पर कैग की इस रिपोर्ट को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के पटल पर रखा.

सत्र के दूसरे दिन बजट पेश होने के साथ ही विपक्ष ने सदन में सत्र की अवधि कम होने का मुद्दा उठाया. विपक्ष ने एक शोध रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश भर में उत्तराखंड विधानसभा की सबसे कम अवधि है. 

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बृप्रदेश सरकार ने सदन पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं इसके साथ ही आठ विधेयक भी सदन पटल पर रखे गए।