Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

पिथौरागढ़ जनपद में प्रभावित परिवारों को बांटी गई सहायता धन राशि

पिथौरागढ़ जनपद में उप जिलाधिकारी धारचूला ने आपदा प्रभावित क्षेत्र पत्थरकोट,भैंसखाली, भेलथौड़ तल्ला धूरा क्षेत्र में पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों का हाल-चाल जाना इस दौरान जिन परिवारों के भवनों में मलवा गया था उन्हें तत्काल सहायता राशि वितरित की गई, वहीं फसल छती का भी चेक बांटा गया।

भू वैज्ञानिक निरीक्षण की कार्रवाई किए जाने हेतु भू वैज्ञानिक टीम का शीघ्र गांव में सर्वे किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। भेलथौड़ और भैंसखाली तोक बचाव के लिए सिंचाई विभाग धारचूला को आदेशित किया गया है, इस दौरान समस्त आपदा प्रभावित परिवार एवं जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम दानू ने उप जिलाधिकारी जी का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की थी जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी धारचूला के द्वारा आपदा प्रभावित गांव पहुंचे।