Breaking News

मिडिल‑ईस्ट युद्ध से खाना और दवा सहायता पहुंचना हुआ मुश्किल: Aid समूह की चेतावनी     |   UAE में ईरान का हमला: एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किए मिसाइल-ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी     |   ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल     |   UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट     |   बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी     |  

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. राज्य में "अति भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है." रेड अलर्ट ऐसे समय पर जारी किया गया है जब राज्य पहले ही बर्बादी का सामना कर रहा है. मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे नदी में अचानक बाढ़ आ गई. इस हादसे में करीब 20-25 होटल और होम स्टे बह गए और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है.

IMD के मुताबिक, मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है और उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के ऊपर घने बादल बन रहे हैं. इस स्थिति में हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना बनी रहती है. IMD ने 4 अगस्त के लिए भी पहले रेड अलर्ट जारी किया था, जो अब 6 अगस्त को भी दोहराया गया है. भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में न जाने की सख्त हिदायत दी है. विभाग की ओर से कहा गया है: "जहां हमने रेड अलर्ट जारी किया है, वहां लोगों को नहीं जाना चाहिए. स्थानीय लोगों को भी बेहद सतर्क रहना होगा, खासकर भूस्खलन संभावित इलाकों में."

IMD ने जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है उनमें शामिल हैं

  • हरिद्वार
  • नैनीताल
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तरकाशी
  • चमोली
  • पिथौरागढ़ 

क्या करें, क्या न करें (IMD एडवाइजरी):

  •  पहाड़ी इलाकों की यात्रा फिलहाल टालें
  •  नदी-नालों के पास न जाएं
  •  प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहें
  • बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहें
  • अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें