Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मॉनसून की स्थिति लगातार गहराई हुई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का असर दिख रहा है। प्रदेश के चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज करने की हिदायत भी दी गई है। उत्तराखंड में बारिश का क्रम भले ही धीमा पड़ा हो लेकिनकुछ देर मि झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।