Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

Uttarakhand: अवैध मदरसों में फंडिंग की जांच के आदेश, वक्फ प्रमुख ने धामी सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत

उत्तराखंड सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध मदरसों की फंडिंग की जांच करने का आदेश दिया है। ये फैसला तब लिया गया जब राज्य में 100 से ज्यादा अवैध मदरसों को सील किया गया। उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि मदरसों में बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई में कोई समस्या नहीं है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक 136 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। सबसे ज्यादा 64 मदरसे ऊधमसिंह नगर में, 44 देहरादून में, 26 हरिद्वार में और 2 पौड़ी में सील किए गए हैं।