Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

उत्तराखंड: अपने जन्मदिन पर गीत सुनकर भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा- मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी

Uttarakhand: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उस समय भावुक हो उठीं जब दृष्टिबाधित बच्चों के एक ग्रुप ने उनका 67वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके लिए गीत गाए। दृष्टिबाधित बच्चों के एक समूह ने ये जब ये गीत गाए तो राष्ट्रपति भावुक हो गईं। 

राष्ट्रपति ने देहरादून स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुअल डिसेबिलिटी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनका गीत सुनकर वो बेहद भावुक हो गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी। वे बहुत ही सुंदरता और दिल से गा रहे थे।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार को यहां नव-निर्मित राष्ट्रपति निवास का उद्घाटन किया, जिसे अब 'राष्ट्रपति निकेतन' नाम दिया गया है। राष्ट्रपति 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।