Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां शुरू

दशज्यूला क्षेत्र की हृदय स्थली जागतोली में आगामी 11 सितंबर से 13 सितंबर तक नन्दा अष्टमी के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जनप्रतिनिधियों, महोत्सव समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौपी गई है।

तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए व्यापक प्रचार - प्रसार शुरू कर दिया गया है। तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, विभिन्न विद्यालयों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।