Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

पौड़ी में पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान

पौड़ी में शादी समारोह और त्योहार सीजन पर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अक्टूबर माह में अब तक पुलिस 45 शराबी वाहन चालकों के वाहन सीज कर चुकी है और शराबी वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

दरअसल जिले में सड़क हादसे बढ़ने की एक बड़ी वजह नशे में धुत होकर वाहन चलाना है। विशेषकर शादी समारोह में ड्रिंक एंड ड्राइव के केश अधिक सामने आते हैं ऐसे में शराबी वाहन चालकों को पकड़ने के लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद होकर दिन रात चेकिंग अभियान चला रही है।