Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

इंडो नेपाल सीमा पर पुलिस ने पकड़े दस हजार नेपाली लाइटर

उधम सिंह नगर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत थाना झनकईया पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर नेपाल से सटे ग्राम मेलाघाट में एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस टीम ने 10 पेटी नेपाली लाइटर बरामद किए है, जिसमें 10 हजार लाइटर बरामद हुए है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है।

यह नेपाली लाइटर नेपाल से तस्करी कर भारत में लाई जा रहे थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद माल को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया। खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान भारत नेपाल सीमा पर थाना झनकईया पुलिस द्वारा 10 पेटी नेपाली लाइटर बरामद किया गया है जिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद माल को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया नशे व तस्करी रोकथाम हेतु पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।