Breaking News

मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |   'इजरायल से सीधे बातचीत कर सीजफायर समझौता करना चाहते', बोले लेबनान के विदेश मंत्री     |   UP: PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन-सेवा का मॉडल- CM योगी     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |  

बाजपुर में जल्द बनेगा पिंक टॉयलेट

बाजपुर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनने की शुरुआत हो चुकी है, इसी के चलते नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और पॉलिप्लेक्स कंपनी के अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कराए जाने की बात कही है।

बता दें कि बाजपुर नगर पालिका प्रशासन और निवर्तमान पालिका बोर्ड द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया, जिसकी क्षेत्र के लोगों को बेहद जरूरत थी और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति होने के बाद एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने जनता के हित में एक के बाद एक फैसले लेते हुए बाजपुर में पिंक टॉयलेट बनाने की बात कही। इसी के चलते एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और पॉलिप्लेक्स कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी जनमेजय तिवारी ने तहसील परिसर में खाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने पॉलिप्लेक्स कंपनी के सीएसआर फंड से पिंक टॉयलेट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा की पिक टॉयलेट की क्षेत्र में बेहद जरूरत है। जिसका केवल महिलाएं ही उपयोग कर सकती है। वही पॉलिप्लेक्स कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी जनमेजय तिवारी ने कहा कि पिंक टॉयलेट का प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और संभवत दो माह में पिक टॉयलेट को बनकर तैयार कर दिया जाएगा।