Breaking News

सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |   दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |  

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रदर्शन के जरिये दिया संदेश

उत्तराखंड के रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 72 साल के पर्यावरणविद् लच्छी राम शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों की एक टीम के साथ सांस्कृतिक प्रदर्शन के जरिये पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया।

पार्क अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मकसद जंगल की आग को रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानियों ने इस पहल की दिल खोलकर तारीफ की।

पार्क अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये उनका मकसद स्थायी भविष्य को बढ़ावा देना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना है।