Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

देहरादून में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक से दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है, हालांकि अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों तक पिथौरागढ़,चमोली और नैनीताल जनपद को यलो अलर्ट में रखा गया है हालांकि बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, वहीं अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना भी नजर आ रही है.

मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है लेकिन उसके बाद मौसम साफ सहने का अनुमान है, साथ ही इस दौरान भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की हिदायत दी है.