Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

आज तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के पूर्व, पश्चिम, मध्य, उत्तर-पश्चिम और उत्तर पूर्व क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि शनिवार तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम एजेंसी ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को राज्य के इन जिलों में कहीं- कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा होने के आसार हैं. आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.