Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

मानसून की दस्तक से नैनीताल जिले में हुई बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मानसून की दस्तक से कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 24 घंटों में नैनीताल समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने सैलानियों और स्थानीय लोगों को आगाह किया है कि वो पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते हुए भूस्खलन के नजरिये से सावधानी बरतें।