Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थिति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन शाखा और इंडियन रेड क्रॉस समिति की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका विषय पर चर्चा की गईं। सासंद अजय भट्ट ने कहा कि मीडिया के माध्य्म से युवाओं को जागरूक कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पत्रकारिता पर भी चर्चा हुई, जो बहुत ही प्रेरक थी।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति और दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को किसी ना किसी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। इसका असर युवाओं के स्वास्थ्य के साथ ही उनके कार्य क्षेत्र में भी दिखाई देता है। ऐसे में युवाओं को मानसिक तनाव से मुक्त रहने के कई उपाय करने पड़ रहे हैं। इसमें मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया भी इसके लिए एक सशक्त माध्यम है।