Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

Uttarakhand: सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक को हटाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें अब 24 और 28 जुलाई को मतदान होगा और 31 जुलाई को मतगणना होगी, जबकि पहले 10 व 15 जुलाई को मतदान होना था। आरक्षण से संबंधित नियमावली हाई कोर्ट में आने के बाद चुनाव पर रोक लगा दी गई थी लेकिन बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट ने चुनाव से रोक हटा दी थी। 

जिसके बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तिथियां की घोषणा कर दी है, जिसके चलते सम्भावित उमीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाने का व जनता से मिलने का काफी समय मिल गया है। उम्मीदवारों के चेहरे पर अब रौनक सी लौट आई है, कई उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान किए जाने के लिए पूर्व से ही तैयारी में लगे हुए हैं।