Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

सुचारू बचाव और राहत अभियान के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: CM धामी

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि सुचारू बचाव और राहत अभियान के लिए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। 

देहरादून में 'मानसून 2025: तैयारी' कार्यशाला में बोलते हुए सीएम धामी ने कहा, "पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ आपदा से पूर्व सारी तैयारियां हम को सुनिश्चित करना है क्योंकि मेरा मानना है कि आपदा प्रबंधन किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि एक हमारा एक सामूहिक दायित्व है, जिसमें प्रशासन भी है, स्थानीय निकाय भी है, स्वयंसेवी संगठन हैं और आमजन सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आपदा प्रबंधन विभाग तो एक नोडल जैसा विभाग है जो सबका समन्वय करने का काम करता है। आपदा की स्थिति में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें राहतें एवं बचाव कार्यों में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करती हैं। वहीं पुलिस कानून व्यवस्था बनाने का काम करती है।"