Breaking News

दिल्ली विधानसभा घुसपैठ: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत की 8 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की     |   घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

हरिद्वार में होगा एनयूजे का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से करीब 200 से अधिक पत्रकार होंगे शामिल

हरिद्वार: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का हरिद्वार में राष्ट्रीय अधिवेशन 8-9 अप्रैल (दो दिवसीय कार्यक्रम) को प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से करीब 200 से अधिक पत्रकार शामिल होगे। एनयूजे (आई) की प्रदेश और जिला हरिद्वार की ईकाई ने राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली है। और इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए अलग अलग राज्यों से पत्रकारों का दल आना भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए एनयूजे (आई) के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आदेश त्यागी के अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने के लिए हरिद्वार इकाई के पदाधिकारियो और पत्रकारों से जिम्मेदारियों को निभाने का आहवान किया गया है प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड में एनयूजे (आई) का राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करने का मौका हरिद्वार जिला इकाई को मिला है, यह हरिद्वार की एनयूजे (आई) की इकाई के लिए सौभाग्य की बात है। बताया गया कि परिवहन, पंजीकरण, आवास, भोजन समेत अन्य कमेटियों का गठन कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जिससे अधिवेशन में शामिल होने के आ रहे पत्रकारों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि परिवहन, पंजीकरण, आवास, भोजन समेत अन्य कमेटियों को गठन किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी ईकाई के अलग-अलग सदस्यों को सौपी गई है। कमेटियों के प्रभारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को सम्भाल लिया है। जोकि ईमानदारी से दिन रात मेजबानों की आवभगत में प्रेम नगर अश्राम में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेगे। जिला हरिद्वार ईकाई हरिद्वार में होने जा रहे एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अधिवेशन को एतिहासिक और यादगार बनायेगे।

हरिद्वार में एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कल तड़के उत्तर प्रदेश के पत्रकारों का एक दल हरिद्वार पहुंचेगा। जिसमें एनयूजे (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना के साथ, प्रमोद गोस्वामी (राष्ट्रीय संगठन मंतत्री), सुरेंद्र दुबे (संरक्षक), के. बक्स सिंह (संरक्षक), अनुपम चौहान (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), संतोष भगवन (प्रांतीय महामंत्री), डीएम शर्मा, उमाकांत पचौरी, निर्मल कांत शुक्ला, विवेक जैन, अशोक अग्निहोत्री 'ताऊ', हरीश सैनी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), आशीष मौर्य, अभिनव श्रीवास्तव, पद्माकर पांडे, मीनाक्षी वर्मा, अनुपम पाण्डेय, पंकज चौहान, अरुण शर्मा 'टीटू' आदि शामिल होंगे।