Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Uttarakhand: पांच दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Uttarakhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचे इलाकों में पांच, सात और आठ दिसंबर को हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, लेकिन उसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। इस हफ्ते उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।