Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

जल्द सुचारू होगा केदारनाथ यात्रा मार्ग

केदारनाथ यात्रा मार्ग अगले एक सप्ताह में सुचारू हो जाएगा। इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। विगत 31 जुलाई की रात को केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था। यह लैंडस्लाइड पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह पर हुआ था। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग का 150 मीटर हिस्सा वाशआउट हो गया। इसके साथ ही कई जगहों पर बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित रहा है।

पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे प्रदेश में तमाम जगहों पर भारी बारिश के चलते मार्ग बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे और जिला मार्ग बाधित हुए हैं। सभी को सुचारु करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं एक सप्ताह के अंदर मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।