Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

Uttarakhand: बागेश्वर जिले में बारिश से भूस्खलन-बाढ़, दो जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शुक्रवार और शनिवार के बीच पूरी रात बारिश हुई। बारिश से हुए भूस्खलन के बाद रास्तों पर आवाजाही बंद हो गई। इसके अलावा सरयू और गोमती नदियों में बाढ़ आ गई है। दोनों नदियों के घाट पूरी तरह डूब गए हैं, जिससे नदी किनारे बसे लोगों के मन में भय समा गया है।

बाढ़ का पानी मंदिरों में भी घुस गया है। पानी में लंगर और रोजमर्रे के पूजा के सामान बह गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। मौसम विभाग पहले ही बागेश्वर जिले में दो जुलाई तक बारिश का ऑरेंज एलर्ट जारी कर चुका है।