Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

देहरादून में डेंगू की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई लगातार जारी है। अभी तक जिलेभर में 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग नगर निगम की टीम और जिला प्रशासन की टीमों ने मिलकर अब तक 20650 घरों का सर्वे किया है, जिनमें 502 जगहों में डेंगू का लार्वा मिला है।

देहरादून के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी संजय जैन इसको लेकर खुद भीजगह-जगह मुआयना कर रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा जिन प्रतिष्ठानों और घरों के आगे पानी एकत्र होने की वजह से डेंगू के लार्वा पाए जा रहे हैं, उनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।