Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

हरिद्वार: कानूनी जागरूकता शिविर में UCC पर दी गई खास जानकारी

हरिद्वार के बहादराबाद में कोर यूनिवर्सिटी की ओर से एक विशेष कानूनी सहायता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जज सिमरनजीत कौर DLSA और  एडवोकेट डॉ0 प्रियंका अग्रवाल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिविर में हरिद्वार कोर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के छात्रों ने स्थानीय ग्रामीणों को UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड, महिलाओं के अधिकार,साइबर अपराध और उपभोक्ता कानून जैसी अहम जानकारियां दीं। UCC को लेकर लोगों में खास रुचि देखी गई, और इसे लेकर कई सवाल भी पूछे गए, जिनका छात्रों और विशेषज्ञों ने जवाब दिया। शिविर का मकसद ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह शिविर सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।