Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

हल्द्वानी में गणेश महोत्सव में भव्य कार्यक्रम

हल्द्वानी में गणेश महोत्सव की जगह-जगह घूम देखने को मिल रही है। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा मंगल पड़ाव में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है, तो वही पटेल चौक पर महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। इस गणेश चतुर्दशी के मौके पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं, और भगवान गणेश जी के आरती के साथ ही भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

स्कूली छात्र-छात्राओं में गणेश महोत्सव को लेकर बेहद उत्साह है। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वहीं गणेश चतुर्दशी के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि भगवान गणेश को याद करने का पूरे साल भर में सबसे अच्छा अवसर है, जब भगवान गणेश की वंदना के साथ ही उनकी आरती में लोग पूजा अर्चना का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।