Breaking News

'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |   अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |  

सरकार जल्द चुनाव कराने की दिशा मे अग्रसर, ओबीसी आरक्षण विधेयक मंजूरी पर बोले प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून: राजभवन से ओबीसी आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया है। 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण विधायक को मंजूरी मिलने से निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार निकाय चुनाव को जल्द कराने की दिशा में अग्रसर होगी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से ओबीसी आरक्षण विधेयक पर सभी की नजर टिकी हुई थी उन्होंने कहा कि अब राजभवन से मंजूरी मिलने की से निकाय चुनाव शीघ्र होंगे।