Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

मिट्टी के कटाव से सौ साल पुराने 'चैंपियन ट्री' को खतरा, हल्द्वानी वन विभाग ने बचाने की शुरू की कवायद

Uttarakhand: उत्तराखंड में हल्द्वानी वन विभाग के जौलासाल रेंज में ये पेड़ एक सदी से भी ज़्यादा समय का गवाह बना हुआ है। 94 फीट की परिधि और 118 फीट की ऊँचाई के इस पेड़ को कुछ साल पहले चैंपियन ट्री घोषित किया गया था।

आज चैंपियन ट्री पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि मौसमी नदी से होने वाले मिट्टी के कटाव के कारण इसकी जड़ों को खतरा पैदा हो गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने चैंपियन ट्री के खराब हालात को देखते हुए इसके चारों ओर तटबंधों का निर्माण शुरू कर दिया है। सेमल का ये पेड़ सैकड़ों पक्षियों, कीड़ों और दूसरे जीवों का घरौंदा है। वन विभाग का कहना है कि वो इस सौ साल पुराने विशालकाय पेड़ की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा।