Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

देहरादून की बर्ड गैलरी में 200 से ज्यादा पक्षियों की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें

उत्तराखंड वन विभाग ने हाल ही में राज्य में पाई जाने वाली अलग-अलग पक्षी प्रजातियों की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरों वाली बर्ड गैलरी की शुरूआत की है। ये गैलरी देहरादून के जॉली ग्रांट में नेचर एजुकेशन सेंटर में है और इसमें अलग-अलग पक्षियों के घोंसले भी दिखाए गए हैं।

उत्तराखंड में 700 से ज्यादा पक्षी प्रजातियां हैं, जिसके बारे में जानकारों का मानना ​​है कि ये देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा संख्या है। साथ ही ये देश की कुल पक्षी प्रजातियों का 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि ये बर्ड गैलरी पक्षियों में लोगों की दिलचस्प बढ़ाएगी। साथ ही ये पक्षियों की अहमियत को समझने और उनके संरक्षण की दिशा में की जा रही कोशिशों को बढ़ावा भी देगी।