Breaking News

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: कुमारगंज में 8-10 बूथों से हमारे एजेंट हटाए गए- BJP कैंडिडेट सुवेंदु     |   ‘पश्चिम बंगाल का हर वर्ग टीएमसी से दुखी’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी     |   ‘बंगाल की जनता भय से मुक्ति के लिए वोट कर रही’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘पश्चिम बंगाल में कमल खिलना तय’, कृष्ण नगर रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी     |  

कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग के दस्तावेज जैसा लग रहा है: सीएम धामी

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का दस्तावेज लग रहा है। उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करना चाहती है। कांग्रेस वोटों के लिए लोगों को खुश करने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले पीएम मोदी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग की विचारधारा से की थी। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे।

सीएम धामी ने कहा कि "वो कहते हैं मुस्लिम पर्सनल लॉ जो मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू करेंगे। यानि की कांग्रेस का वो घोषणापत्र नहीं लगता है। एक तरफ हम समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं। धारा 370 समाप्त कर रहे हैं। देश से तुष्टिकरण समाप्त करने की बात कर रहे हैं।
 
आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी कहां जा रही है वोटों के लिए तुष्टीकरण की बात कर ही है भाइयो-बहनों। ऐसा लगता नहीं है कांग्रेस की घोषणापत्र है। ऐसा लगता है मुस्लिम लीग की जो परिभाषा है, मुस्लिम लीग का जो विचार है वो मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लग रहा है भाइयों-बहनों।"