Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

मुख्यमंत्री ने दून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा' का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 'देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा' का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्हाेंने सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट पर बने 'पैसेंजर्स टर्मिनल भवन' का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी के कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से लोगों के लिए अल्मोड़ा आना-जाना अब आसान होगा। इस मौके पर केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।