Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Khatima: उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में 1 सितंबर 1994 को हुए गोलीकांड में सात राज्य आंदोलनकारियों ने जहां अपनी शहादत दी थी, तभी से हर वर्ष गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में बनाया जाता है।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार राज्य आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने खटीमा मुख्य चौक पर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए सात राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की।इसके साथ ही राज्य आंदोलन शहीदों को नमन कर उनके परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के लोगो ने अपार उत्पीड़न शहादत उपरांत राज्य की प्राप्ति की इसलिए वह विश्वास दिलाना चाहते है की राज्य सरकार शहीदों के सपनो भावनाओ के अनुरूप राज्य बनाने को लेकर संकल्प बद्ध है।सीएम ने कहा की अटल जी द्वारा बनाए उत्तराखंड को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवारने में लगे है।उन्होंने कहा की आज पुरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है प्रदेश में धराली थराली रद्रप्रयाग सहित राज्य के कई इलाके देवीय आपदा से ग्रसित है।

राज्य सरकार इस वक्त आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है।आपदा प्रभावितों के पुनर्वास आपदा प्रभावितों इलाको के की हर संभव सहायता को राज्य सरकार खड़ी है।राज्य को विल्कप रहित संकल्प के साथ आगे बड़ाने हेतु राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि इस दौरान शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं वहां उपस्थित महानुभावों को हिमालय की रक्षा हेतु शपथ भी दिलवाई। खटीमा गोलीकांड ने उस समय मेरे जैसे अनेक युवाओं के भीतर एक ज्वाला प्रज्वलित की, जिसने हमें उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। हमारे अमर बलिदानियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों से किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्हें व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है और हम उनके सपनों के अनुरूप नव्य-दिव्य उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत हैं।