Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

केदार घाटी में मौसम के बदले मिजाज

केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश होने और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का आगाज होने से तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है।

केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में गिरावट महसूस होने से 6 माह ऊंचाई वाले इलाकों में प्रवास करने वाले भेड़ पालकों ने निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर दिया है। आने वाले समय में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो काश्तकारों की गेहूं की बुवाई प्रभावित हो सकती है।