Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

केंद्र सरकार ने दी उतराखंड पुलिस को बड़ी सौगात

राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और उत्तराखंड शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्तुत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2024 को कुल ₹65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने निम्नलिखित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए यह राशि स्वीकृत की है। ₹28.09 करोड़ 156 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए की गई है।