Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Haridwar: 'जन-जन की सरकार, जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहादराबाद ब्लॉक में शिविर आयोजित

Haridwar: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत आज हरिद्वार जनपद से की गई, जहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उप जिलाधिकारी सहित करीब 25 विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनपद की 46 न्याय पंचायतों में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज तीन स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। शिविरों में इंटरनेट व प्रिंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। यह कार्यक्रम 30 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।