Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल: कांग्रेस को पता चल जाएगी अपनी हकीकत

उत्तराखंड में जल्द ही केदारनाथ विधानसभा के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं. वहीं उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी को बहुत तेज कर दिया है. भाजपा ने मंडल स्तर पर मंत्रियों को भी केदारनाथ विधानसभा की जिम्मेदारी दे रखी है. दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए केदारनाथ विधानसभा में जीत का पूरा भरोसा देख रही है.

कांग्रेस के सभी बड़े नेता दावा कर रहे हैं कि बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव के बाद अब हम केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे. वहीं कांग्रेस के इस विश्वास के बीच में प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी जमीन की हकीकत पता चल जाएगी. हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम सिर्फ संघटनात्मक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सरकार और केंद्र की दृष्टि से भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं.