Breaking News

परिसीमन, महिला आरक्षण बिल पर कानून मंत्री ने पुरानी बातों को दोहराया: गौरव गोगोई     |   ‘कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक के साथ’, लोकसभा में सांसद गौरव गोगोई ने कहा     |   लोकसभा: ‘परिसीमन बिल के साथ महिला आरक्षण विधेयक को ना जोड़ें’, बोले गौरव गोगोई     |   नोएडा हिंसक प्रदर्शन: तीन महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने में थीं शामिल     |   IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला     |  

सीएम धामी ने अपनी मां के साथ किया पौधरोपण, बोले- मां से बड़ी गुरु कोई नहीं

Dehradun: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी मां के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में मां पहली गुरु होती हैं। गुरु पूर्णिमा की भी उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। राज्य से ग्राम पंचायत स्तर  पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।