Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

उत्तरकाशी में सीएम धामी का रोड शो... नगर में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां  पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद।

बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम के रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।