Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

Uttarakhand: भाजपा विधानमंडल की बैठक शुरू, यूसीसी पर बन रही रणनीति

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था, जो कि कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति बन रही है। 

विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। 

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।